रानीवाड़ा/जालौर (महेंद्र देवासी): भारतीय स्टेट बैंक के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर बुधवार को एसबीआई रानीवाड़ा शाखा द्वारा सामाजिक सरोकार निभाते हुए स्वामी श्री आत्मानंद सरस्वती पब्लिक स्कूल, रानीवाड़ा में अध्ययनरत जरूरतमंद और असहाय बच्चों के लिए भोजन की व्यवस्था की गई। शाखा प्रबंधक रामधन मीणा के नेतृत्व में बैंक के अधिकारी व कर्मचारी विद्यालय पहुंचे और बच्चों को अपने हाथों से भोजन परोसा। इस दौरान बैंककर्मियों ने बच्चों के साथ समय बिताकर उनका हालचाल भी जाना। कार्यक्रम में बैंककर्मी पंकज, अनिल, भूपेंद्र गोयल, शिवपुरी मौजूद रहे। इस पुनीत कार्य में विद्यालय के शिक्षक भंवर लाल, केरा राम, विनोद कंवर, मनीषा कंवर, हिना कुमारी सहित कई ग्रामीणों ने भी सहयोग किया। शाखा प्रबंधक रामधन मीणा ने बताया कि भारतीय स्टेट बैंक प्रत्येक वर्ष अपने स्थापना दिवस पर कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी के तहत सेवा कार्य आयोजित करता है। उन्होंने कहा कि बैंक का उद्देश्य केवल वित्तीय सेवाएं देना ही नहीं, बल्कि समाज के कमजोर वर्ग के उत्थान में सहभागी बनना भी है। विद्यालय परिवार ने इस मानवीय पहल के लिए स्टेट बैंक रानीवाड़ा शाखा और सहयोग करने वाले सभी ग्रामीणों व शिक्षकों का आभार व्यक्त किया।
एसबीआई के 71वें स्थापना दिवस पर रानीवाड़ा शाखा ने निभाया सामाजिक दायित्व, जरूरतमंद बच्चों को कराया भोजन*
By -
July 01, 2026
0
Tags: