कोटपूतली-बहरोड़ (इशाक खान): राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार महिला सुरक्षा संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिला कोटपूतली-बहरोड़ में महिला सुरक्षा एवं सम्मान को लेकर व्यापक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। एसपी सतवीर सिंह आईपीएस के निर्देशन में कोटपूतली, नीमराना, बानसूर, बहरोड़ और विराटनगर में कॉलेज व स्कूलों में प्रेरणादायक संवाद हुए। कोटपूतली में एएसपी नाजिम अली खान, सीओ लक्ष्मी सुथार, थानाधिकारी राजेश शर्मा, महिला थाना प्रभारी रजनी पुलिस। नीमराना में एएसपी सुरेश खींची, बानसूर में सीओ मनीषा मीणा, बहरोड़ में सीओ सचिन शर्मा और विराट नगर में सीओ उमेश निवारवाल के सुपरविजन में कार्यक्रम हुए।
*आत्मरक्षा से लेकर हेल्पलाइन तक की जानकारी*
कार्यक्रम में महिलाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण, महिला सुरक्षा कानून, अपराधों से बचाव, महिला गरिमा हेल्पलाइन 1090, साइबर हेल्पलाइन 1930, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की जानकारी दी गई। विभिन्न क्षेत्रों की सफल महिलाओं ने अपनी साझा कर छात्राओं को आत्मनिर्भर बनने और चुनौतियों का सामना करने के लिए प्रेरित किया। जिले भर में आयोजित इन कार्यक्रमों में करीब 1000 बालिकाओं/महिलाओं ने भाग लिया और महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया।