3 करोड़ का अवैध डोडा बरामद, 2 तस्कर गिरफ्तार

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा (राहुल शर्मा): जयपुर-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 3 करोड़ रुपये कीमत का 3.6 टन अवैध डोडा बरामद किया है। पावटा उपखण्ड के लाडा का बास गांव के समीप राजमार्ग पर खड़े एक ट्रेलर की तलाशी ली गई। ट्रेलर में जौ के कट्टों की आड़ में रखे 181 कट्टों में अवैध डोडा भरा हुआ था। कुल वजन करीब 3.6 टन था।  

*पंजाब के 2 तस्कर गिरफ्तार*
  
पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के आरोप में पंजाब निवासी 2 अभियुक्तों को मौके से गिरफ्तार किया। जिला कोटपूतली-बहरोड़ एसपी सतवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पूरे मामले का खुलासा किया। पुलिस ने मामला दर्ज कर तस्करी के नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!