राउमावि कुनेड की प्रतिभावान बालिकाओं को मिली निःशुल्क हवाई यात्रा की सौगात

AYUSH ANTIMA
By -
0


पावटा (राहुल शर्मा): मेहनत का सम्मान कुछ इस तरह भी होता है। उपखण्ड पावटा के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुनेड ने बोर्ड में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को निःशुल्क हवाई यात्रा कराकर प्रेरणा का नया उदाहरण पेश किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य बलदेव शर्मा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा बोर्ड राजस्थान, अजमेर की कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षा 2026 में 90 प्रतिशत एवं उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाली प्रतिभावान बालिकाओं को अच्छे शिक्षण के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से यह यात्रा आयोजित की गई।  

*शिक्षक की आर्थिक सहायता से संभव हुई यात्रा* 
 
इस हवाई यात्रा को विद्यालय के भूगोल व्याख्याता अरविंद कुमार मीणा द्वारा दी गई आर्थिक सहायता से करवाया गया। यात्रा के दौरान शिक्षक मोती लाल यादव एवं अरविंद कुमार मीणा स्वयं छात्राओं के साथ रहे।  

*जयपुर से दिल्ली तक का सफर*  

मेधावी बालिकाओं को जयपुर से दिल्ली तक हवाई यात्रा करवाई गई। पहली बार हवाई जहाज में बैठने का अनुभव छात्राओं के लिए यादगार बन गया। प्रधानाचार्य बलदेव शर्मा ने कहा कि इस तरह के सम्मान से अन्य विद्यार्थियों को भी मेहनत करने की प्रेरणा मिलेगी और शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ेगी। विद्यालय की इस पहल की क्षेत्र में चारों ओर सराहना हो रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!