नीमराना: सिलारपुर–नाघोडी रोड का निर्माण कार्य लंबे समय से रुका होने के कारण आमजन को हो रही परेशानियों को देखते हुए नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में उपखंड अधिकारी (एसडीएम) को ज्ञापन सौंपकर सड़क का कार्य शीघ्र पूरा कर आमजन के लिए मार्ग चालू कराने की मांग की गई। ज्ञापन में बताया गया कि सड़क निर्माण कार्य अधूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, किसानों, व्यापारियों एवं दैनिक यात्रियों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। धूल, गड्ढों और बाधित आवागमन के कारण लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है तथा दुर्घटनाओं की आशंका भी बनी हुई है। प्रतिनिधिमंडल ने एसडीएम से मांग की कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देकर सिलारपुर–नाघोड़ी रोड का रुका हुआ कार्य शीघ्र शुरू कराया जाए और सड़क को जल्द से जल्द आमजन के लिए चालू किया जाए। साथ ही कहा कि यदि शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासी लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस अवसर पर जिला ओबीसी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष संजय कुमार यादव, नगर उपाध्यक्ष महावीर चर्खिया, वरिष्ठ अधिवक्ता विजय सिंह चौहान नाघोडी, हेमंत यादव, अनूप यादव, मीडिया प्रभारी प्रशांत कुमार शर्मा, देवेंद्र जोशी, सुनील कुमार, देवेंद्र, पवन कुमार, राजकुमार सहित अनेकों ग्रामीण उपस्थित रहे।
सिलारपुर–नाघोडी रोड को शीघ्र चालू कराने की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन
By -
July 09, 2026
0
Tags: