देवनगरी दातवाड़ा जाने वाले श्रद्धालु बदहाल सड़क से परेशान

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): क्षेत्र के प्रसिद्ध आस्था स्थल देवनागरी दातवाड़ा जाने वाले श्रद्धालुओं को कूड़ा–करड़ा सड़क मार्ग की जर्जर हालत के कारण भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बरसात शुरू होते ही सड़क पर जगह-जगह बड़े गड्ढे बन गए हैं, जिससे दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन जोखिम भरा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सड़क की तत्काल मरम्मत कराने की मांग प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से की है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मार्ग देवनगरी दातवाड़ा स्थित धार्मिक स्थल तक पहुंचने का प्रमुख रास्ता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए इस मार्ग से गुजरते हैं, लेकिन सड़क की बदहाल स्थिति के कारण यात्रा कठिन और असुरक्षित हो गई है। बरसात के दौरान गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की वास्तविक स्थिति दिखाई नहीं देती, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बना रहता है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों को सड़क की मरम्मत कराने के लिए अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। सड़क पर उड़ती धूल, उखड़ी डामर की परत और गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं। ग्रामीणों और श्रद्धालुओं ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) से मांग की है कि कूड़ा–करड़ा सड़क मार्ग की तत्काल मरम्मत कराई जाए ताकि श्रद्धालुओं और आमजन को सुरक्षित एवं सुगम आवागमन की सुविधा मिल सके। लोगों का कहना है कि धार्मिक और सामाजिक दृष्टि से महत्वपूर्ण इस मार्ग की अनदेखी उचित नहीं है तथा शीघ्र कार्रवाई कर सड़क को दुरुस्त किया जाना चाहिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!