झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महावीर इंटरनेशनल के स्थापना दिवस सेवा पखवाड़े के अंतर्गत रानी अहिल्या वीरा केंद्र द्वारा ओमप्रकाश ककराणीया ने अपनी पुत्रवधू शालिनी शर्मा के जन्मदिवस पर अणगासर रोड स्थित पार्क में वृक्ष लगाकर जन्मदिन की खुशियां साझा की। उनको पालने की जिम्मेदारी सोपी एवं संकल्प लिया कि हर व्यक्ति वृक्ष जरुर जरुर लगायें। पर्यावरण बेनर का अवलोकन करते हुए वृक्ष लगाने व वृक्षों को काटने से बचाने का संदेश दिया। नागरमल जांगिड़ ने पर्यावरण बचाने के लिए सभी लोगों से आवाह्न किया कि इस वर्ष ज्यादा से ज्यादा वृक्ष लगाएं और कहीं भी वृक्षों की जरूरत हो तो बताएं।
3/related/default