फोर्टी में ’अंगदान महादान’ पर सेमिनार

AYUSH ANTIMA
By -
0


जयपुर (श्रीराम इंदौरिया): फेडरेशन ऑफ़ राजस्थान ट्रेड एंड इंडस्ट्री (फोर्टी) कार्यालय में अंगदान महादान अभियान पर सेमिनार का आयोजन हुआ। इसमें अंगदान करने वाली पुण्य आत्मा उर्मिला सहारण, नेत्रदान करने वाली उर्मिला गोयल, त्वचा दान करने वाली अनीता गोयल को श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पूर्व आईएएस और समाजसेवी महावीर प्रसाद वर्मा ने कहा कि अंगदान को लेकर समाज में फैली भ्रांतियां को दूर करने की आवश्यकता है। हमारे देश में 140 करोड़ की आबादी है लेकिन ट्रांसप्लांट के लिए 50 हजार लीवर उपलब्ध नहीं होते यह चिंता का विषय है। फोर्टी संरक्षक सुरजा राम मील ने कहा कि एक व्यक्ति अंगदान करके कई लोगों को नया जीवन दे सकते हैं, नेत्रदान से उनके जीवन में रोशनी लाई जा सकती है, इससे बड़ा पुण्य का कोई काम नहीं है, समाज के हर वर्ग को इस महादान के लिए आगे आना चाहिए। फोर्टी अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल ने कहा कि फोर्टी आर्थिक उत्थान के साथ सामाजिक सरोकारों में भी आगे रहता है, हम अंगदान के लिए पूरे प्रदेश में विशेष अभियान चलाएंगे, जिसकी शुरुआत जयपुर में एक बड़े कार्यक्रम से की जाएगी। कार्यक्रम में समाजसेवी कृष्ण सहारण ने भी अंगदान के महत्व पर प्रकाश डाला। सेमिनार में फोर्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पीडी गोयल, यूथ विंग अध्यक्ष सुनील अग्रवाल के साथ काफी संख्या मे समाजसेवियों और उद्यमियों ने भाग लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!