उत्तम पुरोहित को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

AYUSH ANTIMA
By -
0


रानीवाड़ा/जालौर (महेन्द्र देवासी): वात्सल्य धाम रानीवाड़ा के अध्यक्ष एवं डूंगरी निवासी प्रगाराम पुरोहित के पुत्र उत्तम पुरोहित के आकस्मिक निधन पर शुक्रवार को विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के पदाधिकारियों ने उनके निवास पहुंचकर शोक संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष रमीला मेघवाल, माहेश्वरी समाज रानीवाड़ा के तहसील अध्यक्ष मदन माहेश्वरी, उपाध्यक्ष जयंती लाल केला, समाजसेवी सुनील गिगल तथा शिक्षक अशोक डाभी सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी ने शोकाकुल परिजनों को ढांढस बंधाते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। श्रद्धांजलि सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने उत्तम पुरोहित के सरल, मिलनसार एवं सेवाभावी व्यक्तित्व को स्मरण करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!