कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

AYUSH ANTIMA
By -
0
*कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग गिरोह का सदस्य गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का

पावटा/कोटपूतली-बहरोड (राहुल शर्मा): जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। प्रागपुरा थाना पुलिस और जिला साइबर सेल की संयुक्त टीम ने साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर करोड़ों की ठगी करने वाले गिरोह के एक सक्रिय सदस्य को गिरफ्तार किया है।

*मंदिर के पास से दबिश देकर पकड़ा*  

पुलिस अधीक्षक सतवीर सिंह IPS के निर्देश और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नाजिम अली खान RPS तथा वृत्ताधिकारी विराट नगर उमेश कुमार निठारवाल RPS के सुपरविजन में 03 जुलाई 2026 को थानाधिकारी भजनाराम पु.नि. को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम चांदोली में लक्ष्मण मीणा के घर के पास मंदिर के पास बने तिबारा नुमा कमरे में अवैध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। सूचना पर पुलिस टीम ने तुरन्त दबिश दी। मौके से लक्ष्मण मीणा पुत्र छितरमल, जाति मीणा, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम चांदोली, थाना प्रागपुरा को हिरासत में लिया गया।

*'महादेव बुक' नाम से चला रहा था गेमिंग साइट*  

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपने जानकार लोगों को मोटे कमीशन का लालच देकर उनके बैंक खाते किराए पर लेता था। उन खातों के जरिए ऑनलाइन साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन गेमिंग की रकम को डिपॉजिट करवाकर विड्रॉ किया जाता था। आरोपी "महादेव बुक" नाम से ऑनलाइन गेमिंग साइट भी संचालित कर रहा था। वह लोगों को गेम में जीत पर भारी भुगतान का झांसा देकर ठगी करता था। पुलिस को शक है कि इस गिरोह में अन्य लोग भी शामिल हैं।

*आरोपी के कब्जे से पुलिस ने निम्न सामान बरामद किया*

1 लैपटॉप मय चार्जर, 15 एटीएम/डेबिट कार्ड, 8 बैंक पास बुक एवं 11 बैंक चेक बुक, 15 मोबाइल फोन एवं 2 मोबाइल चार्जर, 04 सिम कार्ड, 1 AIR FIBER वाईफाई डिवाइस मय सेटअप बॉक्स व केबल।

*गैंग के खिलाफ मुकदमा दर्ज, तलाश जारी*  

पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध थाना प्रागपुरा में प्रकरण संख्या 288/2026 धारा 318(4), 61(2)(a) BNS, 66D आईटी एक्ट एवं 3/4 आरपीजीओ में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों को चिन्हित कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है। इस सफल कार्रवाई में थानाधिकारी भजनाराम उपनिरीक्षक जय राम, सायमल सजनी, साइबर सेल प्रभारी संदीप हेड कानि. 112, अनुप सिंह हेड कानि. 488, अशोक कानि. 518, महेश कानि. 702, पुष्पेन्द्र कानि. 811, रामानन्द कानि. 868, अजय कानि. 484 एवं चालक सुरेश कानि. 1092 शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!