कोटपूतली (ईशाक खान): कांग्रेस एससी विभाग की जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक रविवार, 05 जुलाई को दोपहर 12 बजे कस्बे के पूतली कट स्थित होटल राजमहल में आयोजित की जायेगी। जिलाध्यक्ष तारा पूतली ने बताया कि प्रदेशाध्यक्ष व पूर्व मंत्री ममता भूपेश बतौर मुख्य अतिथि बैठक को सम्बोधित करेगी। प्रदेश सचिव एवं कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश मांडैया ने जानकारी देते हुये बताया कि संगठन की मजबूती, सामाजिक न्याय की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला स्तरीय संगठनात्मक बैठक आयोजित की जा रही है। जिसमें संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तथा कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर विस्तृत चर्चा की जायेगी।
3/related/default