श्री देवनारायण जनकल्याण संस्थान की प्रदेश स्तरीय आम सभा 12 जुलाई को

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): श्री देवनारायण जनकल्याण संस्थान की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में संगठन की मजबूती और भविष्य की योजनाओं को लेकर कई बड़े फैसले लिए गए। इन निर्णयों के सफल क्रियान्वयन और अनुपालन के लिए संस्थान द्वारा विशाल आम सभा का आयोजन आगामी 12 जुलाई, रविवार को प्रातः 11 बजे से श्री देवनारायण मंदिर, देव का हरवाड़ा, चन्दवाजी, जयपुर में किया जायेगा। संस्थान के प्रदेशाध्यक्ष शंकर लाल कसाना ने बताया कि आम सभा का मुख्य उद्देश्य “संगठन में शक्ति, समाज की उन्नति“ के संकल्प को साकार करना है। जिसमें आगामी दिनों में आयोजित होने वाली पदयात्रा की व्यवस्थाओं, रूट और रूपरेखा पर विस्तृत चर्चा की जायेगी। समय की मांग के अनुसार संस्थान के मूल संविधान में कुछ आवश्यक संशोधन और बदलावों पर विचार-विमर्श कर उन्हें मंजूरी दी जायेगी। संगठन के आगामी चुनावों को लेकर रणनीति बनाई जायेगी और कई महत्वपूर्ण नीतिगत निर्णय लिए जायेंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!