युवा ही राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति, शिक्षा के साथ सेवा का भी लें संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): दतवास स्थित आदर्श विद्या मंदिर में गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर प्रेरणादायी कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राधामोहन गुर्जर के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विद्यार्थियों को राष्ट्र निर्माण, नेतृत्व क्षमता एवं सामाजिक दायित्वों के महत्व से अवगत कराया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने विद्यार्थियों को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विचार, उद्देश्य एवं कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए राष्ट्र के पुनर्निर्माण में युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ सामाजिक सरोकारों और राष्ट्रहित के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया। मुख्य वक्ता निवाई-पीपलू विधानसभा क्षेत्र के भाग संयोजक ऋषभ सोनी ने कहा कि विद्यार्थी परिषद से जुड़ा प्रत्येक विद्यार्थी राजनीति में ही जाए, यह आवश्यक नहीं है। परिषद से जुड़े विद्यार्थी अपनी योग्यता, कौशल और बौद्धिक क्षमता के बल पर विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर समाज और राष्ट्र की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवा भाव का विकास ही परिषद का मूल उद्देश्य है। कार्यक्रम में दतवास नगर अध्यक्ष राजेश नामा, नगर मंत्री गिरीश चतुर्वेदी एवं अभिषेक कॉलेज सचिव विकास नैनिवाल ने भी विद्यार्थियों को राष्ट्रनीति, चरित्र निर्माण और जिम्मेदार नागरिक बनने का संदेश दिया। अंत में विद्यार्थियों ने राष्ट्रहित में कार्य करने तथा अपने व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास का संकल्प लिया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!