सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर जांगिड़ समाज की निर्णायक बैठक रविवार को

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): जांगिड़ ब्राह्मण विकास समिति के तत्वावधान में रविवार को खणदेवत रोड स्थित जांगिड़ समाज छात्रावास में समाज के नि:शुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक में सम्मेलन को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं, जिम्मेदारियों और कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। समिति के शंकर लाल जांगिड़ ने बताया कि बैठक में समाज के पदाधिकारी, वरिष्ठजन एवं कार्यकर्ता सहभागिता कर सम्मेलन की तैयारियों को अंतिम रूप देंगे तथा समाज की अधिकतम भागीदारी सुनिश्चित करने पर भी विचार-विमर्श होगा। उन्होंने बताया कि बैठक के उपरांत श्री विश्वकर्मा भगवान को भोग अर्पित किया जाएगा तथा सायंकाल 4 बजे सामूहिक भोजन प्रसादी का आयोजन होगा, जिसमें समाज के सभी लोगों से उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की गई है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!