हर हाथ में शिक्षा, हर आंगन में हरियाली: लॉयंस क्लब ने दिव्यांगों को बांटी स्टेशनरी, लगाए 20 पौधे

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): सेवा, संवेदना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए लॉयंस क्लब ने योगेश मूक-बधिर विशेष विद्यालय में 70 दिव्यांग विद्यार्थियों को नि:शुल्क स्टेशनरी वितरित की। वहीं, मित्तल इंडस्ट्रीज पहाड़ी परिसर में छायादार, फलदार एवं फूलदार 20 पौधे लगाकर हरित भविष्य का संकल्प भी लिया। क्लब के सचिव लॉयन मुकेश विजय ने बताया कि लॉयन अशोक जैन के सहयोग से दिव्यांग विद्यार्थियों को अध्ययन सामग्री उपलब्ध कराई गई, जिससे उनके शिक्षा के प्रति उत्साह को नई ऊर्जा मिलेगी। इसके बाद क्लब अध्यक्ष हुकुमचंद जैन के सानिध्य में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान लॉयन श्रीमती रेणु जैन ने सभी नागरिकों से जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधारोपण करने और जरूरतमंदों की सेवा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण दोनों ही भविष्य की सबसे बड़ी जिम्मेदारी हैं। इस अवसर पर लॉयन महेंद्र जैन, लॉयन प्रेम देवी जैन, लॉयन सीताराम शर्मा सहित क्लब के कई पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम ने शिक्षा, सेवा और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरणादायी संदेश देकर सभी को जनहित के कार्यों में भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!