जिला उपाध्यक्ष ने भाजपा राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम से की मुलाकात

AYUSH ANTIMA
By -
0


कोटपूतली (ईशाक खान): भाजपा युवा मोर्चा जयपुर देहात उत्तर के जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार बंसल ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम से शिष्टाचार भेंट की। मुलाकात के दौरान बंसल ने दुष्यंत कुमार गौतम का दुपट्टा पहनाकर स्वागत एवं अभिनंदन किया। इस अवसर पर पार्टी की संगठनात्मक गतिविधियों, वर्तमान राजनीतिक परिदृश्य तथा विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। भेंट के दौरान संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने तथा जनसेवा से जुड़े कार्यक्रमों को गति देने जैसे विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया। राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम ने संगठनात्मक कार्यों को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन एवं सुझाव दिए। बंसल ने राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन को प्रेरणादायी बताते हुए कहा कि उनके सुझावों को संगठनात्मक कार्यों में प्रभावी रूप से लागू करने का प्रयास किया जाएगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!