रानी बाजार पुलिया के पास ब्रेक फेल होकर अनाज से भरा ट्रक पलटा, बाल-बाल बचे लोग

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): शहर में रानी बाजार पुलिया के पास एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। अनाज से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं है। जानकारी के अनुसार ट्रक अनाज लेकर जा रहा था। रानी बाजार पुलिया के पास अचानक ट्रक के ब्रेक फेल हो गए। चालक ने वाहन को संभालने की काफी कोशिश की, लेकिन ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। ट्रक के पलटने से कुछ देर तक रानी बाजार मार्ग पर यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ट्रैफिक को सुचारू करवाया और ट्रक को हटवाने की कार्रवाई शुरू की। फिलहाल ट्रक चालक सुरक्षित बताया जा रहा है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!