सूरतगढ़ में अवैध होटल-कैफे और नशे के कारोबार पर कार्रवाई की मांग: सीपीएम के नेतृत्व में नागरिकों ने सीओ को सौंपा ज्ञापन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): सूरतगढ़
श्रीगंगानगर में एक नाबालिग से होटल में दुष्कर्म के सनसनीखेज मामले के बाद सूरतगढ़ में भी अवैध गतिविधियों को लेकर विरोध शुरू हो गया है। मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की अगुवाई में सूरतगढ़ के नागरिकों ने पुलिस उप अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर शहर में चल रहे अवैध होटल और कैफे की जांच की मांग की है। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञापन में कहा कि शहर के अंदर कई होटल और कैफे अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं। इन जगहों पर संदिग्ध गतिविधियां होने की आशंका है। इसके साथ ही उन्होंने शहर में चिट्टे जैसे सिंथेटिक ड्रग्स के अवैध कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग भी की। ज्ञापन प्राप्त करने के बाद पुलिस उप अधीक्षक ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। पुलिस ने कहा कि शिकायतों की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। इस मौके पर मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के नेता शसखी मोहम्मद, शलक्ष्मण सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। सभी ने शहर को नशा और अवैध धंधों से मुक्त कराने की मांग दोहराई। स्थानीय लोगों का कहना है कि श्रीगंगानगर की घटना के बाद अब सूरतगढ़ में भी प्रशासन को सतर्क होकर अवैध गतिविधियों पर लगाम लगानी चाहिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!