श्रीडूंगरगढ/बीकानेर (मुकेश रामावत): तेरापंथ महिला मंडल श्रीडूंगरगढ़ द्वारा 12 जुलाई 2026 को "श्री उत्सव" का आयोजन किया जाएगा। यह एक दिवसीय कार्यक्रम सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक ओसवाल पंचायत भवन में होगा। गुरुवार सुबह सेवा केंद्र में साध्वी लक्ष्यप्रभाजी के सान्निध्य में उत्सव के बैनर का विमोचन किया गया। मंडल अध्यक्षा मंजू देवी बोथरा ने बताया कि इस बार श्री उत्सव में सिर्फ तेरापंथ समाज ही नहीं, बल्कि अन्य समाजों की महिलाओं को भी स्टॉल लगाने का अवसर दिया जा रहा है। शहर के साथ-साथ आसपास के गांवों की कुछ महिलाओं ने भी स्टॉल बुक करवाए हैं। मंडल मंत्री अंबिका डागा और उत्सव संयोजक मधु झाबक ने बताया कि कार्यक्रम में आने वाले सभी आगंतुकों के लिए लक्की ड्रॉ और कई आकर्षक पुरस्कार रखे गए हैं। महिला वर्ग में इस आयोजन को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। आयोजक मंडल ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे उत्सव में पहुंचकर खरीदारी करें और महिला व्यापारियों का उत्साहवर्धन करें।
12 जुलाई को लगेगा "श्री उत्सव": तेरापंथ महिला मंडल का आयोजन, अन्य समाज की महिलाओं को भी मिला स्टॉल का मौका
By -
July 09, 2026
0
Tags: