नोखा/बीकानेर (मुकेश रामावत): नोखा थाने के थानाधिकारी अरविंद भारद्वाज को आखिरकार पुलिस उप अधीक्षक के पद पर पदोन्नति मिल गई है। सूत्रों के अनुसार इससे पहले भी विभागीय स्तर पर उनका नाम प्रमोशन की सूची में शामिल था और नोटिस जारी हो चुका था। 06 जुलाई 2026 को उस पर अंतिम मुहर लगते ही उन्हें डीएसपी की नई जिम्मेदारी सौंप दी गई। पदोन्नति की खबर मिलते ही पुलिस विभाग और नोखा क्षेत्र में खुशी की लहर है। अरविंद भारद्वाज अपने कार्यकाल में ईमानदारी, अनुशासन और जनता से जुड़ाव के लिए जाने जाते हैं। नोखा में उनके कार्यकाल में अपराधों पर लगाम और बेहतर कानून व्यवस्था की सराहना की जाती रही है। विभाग के अधिकारियों का कहना है कि काबिल और मेहनती अधिकारियों को समय-समय पर जिम्मेदारी देना विभाग की प्राथमिकता है। पदोन्नति के बाद अब उनसे जिले में शांति व्यवस्था को और मजबूत करने की उम्मीद है। पदोन्नति के बाद साथी अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और आम लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
नोखा सीआई अरविंद भारद्वाज बने डीएसपी: पहले जारी नोटिस के बाद अब मिली औपचारिक पदोन्नति
By -
July 06, 2026
0
Tags: