ट्रॉमा हॉस्पिटल के लिए दीया कुमारी से मिले डॉ.विवेक माचरा, विधायक पर लगाए गंभीर आरोप

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): श्रीडूंगरगढ़ आरएलपी युवा नेता डॉ.विवेक माचरा ने शुक्रवार को जयपुर में उप मुख्यमंत्री व वित्त मंत्री दीया कुमारी से मुलाकात कर श्रीडूंगरगढ़ में ट्रॉमा हॉस्पिटल का निर्माण जल्द शुरू करवाने की मांग की। डॉ.माचरा ने हाल में हाइवे पर एक ही परिवार की तीन पीढ़ियों के सात लोगों और कालू रोड पर राजेरा के दो सगे भाइयों की मौत का जिक्र करते हुए कहा कि समय पर इलाज न मिलने से परिवार उजड़ रहे हैं। उन्होंने स्थानीय विधायक पर निर्माण में रोड़े अटकाने, भामाशाह से दुर्व्यवहार करने और हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक ट्रॉमा की भूमि बदलवाने के प्रयास के आरोप लगाए। माचरा ने बताया कि गुसाईसर में सीएम की घोषणा और 15 जून को मंत्री सुमित गोदारा की जनसुनवाई में भी यह मुद्दा गूंजा था। क्षेत्र के युवाओं में आक्रोश है। उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने पूरे मामले को गंभीरता से सुनकर जानकारी लेने और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!