विधायक जेठानंद व्यास की पहल रंग लाई, एसपी मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों को मिली स्वीकृति

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): बीकानेर पश्चिम के विधायक श्री जेठानंद व्यास की पहल पर सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और अन्य विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की स्वीकृति मिलने से चिकित्सा सेवाओं को बड़ी मजबूती मिलेगी। चिकित्सा शिक्षा विभाग, राजस्थान सरकार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि विधायक जेठानंद व्यास के 10 मई 2026 के पत्र के संदर्भ में सरदार पटेल मेडिकल कॉलेज के एनाटॉमी और अन्य विभागों में 27 सीनियर रेजिडेंट पदों की स्वीकृति 27 जनवरी 2026 को जारी की जा चुकी है। विभाग ने इसकी सूचना विधायक को भेजते हुए संबंधित अधिकारियों को भी आवश्यक कार्रवाई के लिए अवगत कराया है। विधायक व्यास ने कहा कि इन पदों के भरने से एनाटॉमी और अन्य विभागों में विशेषज्ञ चिकित्सकों की उपलब्धता बढ़ेगी, मरीजों को जांच एवं उपचार में राहत मिलेगी तथा मेडिकल कॉलेज में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में और सुधार होगा। उन्होंने मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा और चिकित्सा शिक्षा विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीकानेर की चिकित्सा सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए उनका प्रयास आगे भी जारी रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!