11 जुलाई को होगा होटल फेडरेशन का शपथ ग्रहण समारोह, उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी होंगी विशिष्ट अतिथि

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान, बीकानेर संभाग का भव्य शपथ ग्रहण समारोह 11 जुलाई को कपिल धारा में आयोजित होगा। इसे लेकर होटल एवं पर्यटन क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। फेडरेशन अध्यक्ष खुशाल पारीक ने बताया कि उप मुख्यमंत्री दीया कुमारी ने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होने की सहमति दे दी है। उनके आने की पुष्टि से उद्योग से जुड़े लोगों में हर्ष है। इस समारोह में फेडरेशन की नवगठित कार्यकारिणी का विधिवत शपथ ग्रहण कराया जाएगा। कार्यक्रम में होटल व्यवसायी, सामाजिक-व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधि और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिष्ठित हस्तियां शामिल होंगी। संरक्षक गोपाल अग्रवाल ने कहा कि उप मुख्यमंत्री की गरिमामयी उपस्थिति से समारोह की शोभा और प्रतिष्ठा बढ़ेगी। यह आयोजन बीकानेर के होटल एवं पर्यटन उद्योग के लिए ऐतिहासिक अवसर सिद्ध होगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!