यूसीसी पर जनसुनवाई: चूरू-हनुमानगढ़ के लोगों ने दिए सुझाव, 10 जुलाई तक भेजें राय

AYUSH ANTIMA
By -
0



बीकानेर (मुकेश रामावत): राजस्थान में प्रस्तावित समान नागरिक संहिता (यूसीसी) पर शुक्रवार को बीकानेर विकास प्राधिकरण सभागार में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से जनसुनवाई हुई। इसमें चूरू और हनुमानगढ़ जिलों के नागरिकों, जनप्रतिनिधियों व संगठनों से सुझाव लिए गए। जनसुनवाई की अध्यक्षता यूसीसी प्रारूप समिति सदस्य डॉ.शुचि चौहान ने की। संभागीय आयुक्त विश्राम मीणा, जिला कलेक्टर निशांत जैन और गृह विभाग की संयुक्त शासन सचिव अंजलि राजोरिया मौजूद रहीं। डॉ.चौहान ने कहा कि सभी सुझावों का प्रारूप तैयार करने में समुचित परीक्षण किया जाएगा। वीसी में चूरू से पूर्व मंत्री राजेन्द्र राठौड़, विधायक हरलाल सहारण, कलेक्टर अभिषेक सुराणा और हनुमानगढ़ से कलेक्टर डॉ.खुशाल यादव समेत विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि, शिक्षाविद, विधिवेत्ता व सामाजिक संगठनों ने भाग लिया।

*10 जुलाई तक दे सकते हैं सुझाव*

डॉ.शुचि चौहान ने बताया कि प्रदेश का कोई भी नागरिक 10 जुलाई तक क्यूआर कोड स्कैन कर या आधिकारिक वेबसाइट https://ucc.rajasthan.gov.in पर अपने सुझाव दर्ज करा सकता है। संभागीय आयुक्त ने उपखंड से ग्राम पंचायत स्तर तक प्रचार-प्रसार के निर्देश दिए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!