पिलानी (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): टैगोर पब्लिक स्कूल, पिलानी में जिला स्तरीय योगा प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ, जिसमें विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्या विहार नगर पालिका, पिलानी के पूर्व चेयरमैन डॉ.आरपी.पारीक रहे, जबकि अध्यक्षता नगर पालिका पिलानी के पूर्व चेयरमैन हीरालाल नायक ने की। इस अवसर पर कोमल पारीक ने सभी प्रतिभागियों को शपथ दिलाई कि वे प्रतियोगिता में पूर्ण अनुशासन एवं खेल भावना के साथ भाग लेंगे तथा योग को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाएंगे।
मुख्य अतिथि डॉ.आरपी पारीक ने अपने संबोधन में कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य देन है, जो शरीर को स्वस्थ और मन को शांत रखता है। उन्होंने युवाओं से योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान किया।