भाजपा की संगठनात्मक बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने दिया प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली का सुझाव

AYUSH ANTIMA
By -
0



चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): खाटूश्यामजी के सांवरिया भवन में भाजपा जयपुर संभाग की संगठनात्मक बैठक का द्वितीय सत्र प्रदेश महामंत्री (संगठन) अजेय कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। बैठक में वित्त आयोग के अध्यक्ष अरूण चतुर्वेदी, भाजपा पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अशोक परनामी, प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच और प्रदेश महामंत्री श्रवण बगड़ी सहित कई वरिष्ठ नेता मंच आसीन रहे। इस सत्र में पूर्व सांसदों, पूर्व विधायकों और पूर्व जिला अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। बैठक में संगठन की आगामी कार्ययोजना, जनसंपर्क और सरकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने पर चर्चा हुई। इस दौरान भाजपा झुंझुनूं के पूर्व जिलाध्यक्ष सुभाष शर्मा ने स्वायत्तशासी संस्थाओं के अध्यक्षों का चुनाव प्रत्यक्ष प्रणाली (सीधे जनता द्वारा) से कराने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान प्रणाली में पार्षदों के माध्यम से होने वाले चुनावों में भ्रष्टाचार की संभावना बनी रहती है, जबकि प्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली से पारदर्शिता बढ़ेगी और लोकतांत्रिक व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। बैठक में उपस्थित अन्य वरिष्ठ नेताओं ने भी संगठन की मजबूती के लिए अपने विचार और अनुभव साझा किए।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!