एक हजार अर्जुन वृक्ष लगाकर अपने संकल्प को पूरा किया बारहठ नेचिढ़ावा

AYUSH ANTIMA
By -
0


चिड़ावा (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): कुतुबपुरा निवासी एवं सूरजगढ़ ब्लॉक में स्थित शहीद गोरधन सिंह राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय रामरिख की ढाणी से 30 जून 2026 को सेवा निवृत्त हुये मदन सिंह बारहठ ने किसी भी प्रकार के प्रदूषण व फिजूल खर्च से दूर रहते हुये उन सामान्य तरीकों को सामने लाने की कोशिश कर अनूठी मिसाल कायम की है। फिलहाल की परिस्थितियों में पर्यावरण संरक्षण को सर्वोपरि मानते हुए, इन्होंने इस अवसर पर उपहार के रूप में केवल पेड़ ही लेने का ऐलान किया था। पर्यावरणप्रेमी एवं शिक्षक डॉ.अनिल शर्मा अनमोल ने बताया कि ग्रामवासियों व विद्यालय स्टाफ द्वारा शिक्षक बारहठ को 100 औषधीय अर्जुन वृक्ष भेंट स्वरूप दिये गये, जिनकोे आयोजन स्थल पर ही वितरित कर एक हजार अर्जुन के पेड़ लगाने का संकल्प लिया। जिसके तहत रामरिख की ढाणी, कुतुबपुरा, आलमपुरा पटेल नगर, खुडियां का बास और बदनगढ़ में एक हजार अर्जुन के पेड़ लगवा दिये और अभी भी उनका यह अभियान जारी है। ज्ञातव्य है कि जिले में वृक्षारोपण के अग्रदूत और ऐसे अभियान के प्रेरक माने जाने वाले जयसिंह झाझड़िया और बीरबल सिंह चौहान स्वयं भी उक्त अभियान से स्वप्रेरित होकर क्षेत्र में पांच हजार अर्जुन वृक्ष लगाने का अभियान शुरू कर दिया है। इस प्रकार सेवानिवृत्ति पर की गई शिक्षक की यह नई पहल समाज को पर्यावरण संरक्षण की नई दिशा प्रदान कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!