बीकानेर में बीजेपी की तैयारी तेज: कल अजय कुमार के दौरे के लिए दो सत्रों में होगी बड़ी बैठक

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजय कुमार के प्रस्तावित बीकानेर दौरे को लेकर शहर जिला इकाई ने तैयारियां तेज कर दी हैं। दौरे को सफल बनाने के लिए बुधवार को शहर जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ की अध्यक्षता में विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गई, साथ ही कार्यक्रम की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा हुई। जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़ ने बताया कि कल होने वाले कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रखने के लिए दो अलग-अलग सत्र रखे गए हैं। पहला सत्र सुबह 9:30 बजे होगा। इसमें प्रदेश और संभाग के वर्तमान जिला व प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। दूसरा सत्र दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। इसमें प्रदेश व संभाग के पूर्व पदाधिकारी, विधायक, पूर्व मंत्री और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। इस सत्र में प्रदेश महामंत्री मिथलेश गौतम, कैलाश मेघवाल, प्रदेश मंत्री अपूर्व सिंह, प्रदेश प्रवक्ता दशरथ सिंह शेखावत सहित कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहेंगे।  
जिला उपाध्यक्ष अशोक प्रजापत ने कार्यकर्ताओं से आग्रह किया कि भाजपा एक अनुशासित दल है, इसलिए सभी अपने व्यवहार और आचरण में पार्टी की गरिमा बनाए रखें। जिला महामंत्री श्याम सिंह हाडला ने बताया कि प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन की अलग व्यवस्था की गई है, ताकि सूचीबद्ध पदाधिकारी ही बैठक में भाग ले सकें। जिला महामंत्री कौशल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी पदाधिकारियों को सौंप दी गई है और सभी जुट गए हैं। बैठक में श्याम सिंह हाडला, कौशल शर्मा, अशोक प्रजापत, दीपक गहलोत, सरिता नाहटा, धर्मेंद्र सिंह सोलंकी, सुमन शेखावत सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!