मस्जिद-स्कूल मार्ग पर खुला शराब ठेका, ग्रामीणों में भारी आक्रोश

AYUSH ANTIMA
By -
0

 
बीकानेर (मुकेश रामावत): जिले के छतरगढ़ थाना क्षेत्र केलां फांटे के पास मस्जिद से कुछ दूरी पर शराब का ठेका खोले जाने से ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। स्थानीय लोगों ने ठेके का विरोध शुरू करते हुए प्रशासन से इसे तत्काल हटाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि शराब दुकान के पास मस्जिद के साथ-साथ स्कूल जाने का मुख्य मार्ग भी है। इस रास्ते से प्रतिदिन बड़ी संख्या में छात्राएं, महिलाएं और श्रद्धालु गुजरते हैं। ऐसे में यहां शराब का ठेका खुलने से सामाजिक माहौल खराब होने और युवाओं पर गलत असर पड़ने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से मांग की है कि शराब दुकान के स्थान की व्यापक समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई की जाए, ताकि क्षेत्र में शांति और सामाजिक व्यवस्था बनी रहे। इस मामले को लेकर केलां गांव के इकबाल खां, करीम खां, सफी खां, फतेह खां, शेर सिंह, जबर सिंह, बनवारी लाल, भागीरथ, मुनाफ, प्रदीप सहित अनेक ग्रामीणों ने शराब ठेके का विरोध दर्ज कराया है।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!