ट्रोला-पिकअप की भिड़ंत, 17 वर्षीय युवक की मौत, 2 घायल

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): श्रीडूंगरगढ़-बीदासर रोड पर शनिवार रात बाइक हादसे के कुछ ही देर बाद लूणकरणसर रोड पर एक और भीषण सड़क हादसा हो गया। रात करीब 11:45 बजे ट्रोला और पिकअप की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज के दौरान 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार मुन्नीराम 25 वर्ष पुत्र पोकरराम, ओमप्रकाश 17 वर्ष पुत्र हंसराज और अभिषेक 21 वर्ष पुत्र कन्हैयाल, निवासी गुंसाइसर बड़ा, पिकअप में सवार होकर गांव जा रहे थे। मुन्नीराम के घर 6 जुलाई को शादी समारोह था। इसी में शामिल होने के लिए सीकर में नीट की तैयारी कर रहा चचेरा भाई अभिषेक भी गांव लौट रहा था। इसी दौरान गांव के पास उनकी पिकअप की ट्रोले से भिड़ंत हो गई। हादसे की सूचना पर आपणो गांव सेवा समिति और डॉ.एपीजे अब्दुल कलाम वेलफेयर सोसायटी की एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को श्रीडूंगरगढ़ उपजिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में तीनों को पीबीएम ट्रॉमा सेंटर, बीकानेर रेफर किया गया। रास्ते में ओमप्रकाश ने दम तोड़ दिया। मृतक ओमप्रकाश अपनी विधवा मां और चार छोटी बहनों का इकलौता सहारा था। वह पढ़ाई के साथ-साथ काम भी करता था। उसकी असमय मौत से परिवार और पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना की सूचना पर थाना प्रभारी कश्यप सिंह, एसआई मोहन लाल और एसआई राजेंद्र मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाने और वाहनों को हटाने की कार्रवाई की।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!