उदयपुर में बीकानेर की तेजस्वी ने लहराया परचम, 2 स्वर्ण और 1 कांस्य जीतकर जिले का नाम किया रोशन

AYUSH ANTIMA
By -
0


बीकानेर (मुकेश रामावत): जिला तैराकी संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने जानकारी देते हुए बताया कि उदयपुर में आयोजित सब जूनियर राज्य स्तरीय तैराकी प्रतियोगिता में बीकानेर की होनहार तैराक तेजस्वी पालीवाल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए जिले और प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। तेजस्वी ने प्रतियोगिता में कुल 3 पदक अपने नाम किए -400 मीटर फ्री स्टाइल स्वर्ण पदक, 100 मीटर फ्री स्टाइल स्वर्ण पदक, 200 मीटर फ्री स्टाइल कांस्य पदक। इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर तेजस्वी के कोच नवीन सेवग एवं वरिष्ठ कोच गिराज जोशी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह निरंतर कठिन अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि तेजस्वी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बीकानेर का नाम गौरवान्वित करेंगी। जिला तैराकी संघ, बीकानेर के अध्यक्ष हीरालाल हर्ष ने तेजस्वी को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कोचिंग टीम एवं अभिभावकों के योगदान की भी सराहना की। संघ के सचिव शशांक शेखर जोशी ने कहा कि यह उपलब्धि न केवल तेजस्वी की व्यक्तिगत सफलता है, बल्कि बीकानेर में तैराकी खेल के निरंतर विकास और खिलाड़ियों की मेहनत का भी प्रमाण है। उन्होंने कहा कि जिला तैराकी संघ भविष्य में भी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को हरसंभव प्रोत्साहन एवं बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!