बीकानेर (मुकेश रामावत): राज्यसभा सांसद डॉ.सतीश पूनिया रविवार को बीकानेर पहुंचे। नाल एयरपोर्ट पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका साफा पहनाकर और पुष्पगुच्छ भेंटकर गर्मजोशी से स्वागत-अभिनंदन किया। इस अवसर पर डॉ.पूनिया ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और सेवा भाव से भाजपा लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने संगठन विस्तार, जनसेवा और बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर देते हुए कार्यकर्ताओं को जमीनी स्तर पर सक्रिय रहने का आह्वान किया। स्वागत कार्यक्रम में बीकानेर शहर व देहात भाजपा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इनमें *देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर जिलाध्यक्ष सुमन छाजेड़, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सत्यप्रकाश आचार्य, कुम्भनाथ सिद्ध, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, जालम सिंह भाटी, अखिलेश प्रताप सिंह, जिला महामंत्री दिलीप राजपुरोहित, तोलाराम कूकना, श्याम सिंह हांडला, महावीर चारण, मोहन सुराणा, भूपेंद्र शर्मा, अशोक प्रजापत, श्याम चौधरी, नरेश नायक, प्काश मेघवाल, मनीष सोनी आदि शामिल रहे।
बीकानेर पहुंचे राज्यसभा सांसद डॉ.सतीश पूनिया, भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया गर्मजोशी से स्वागत
By -
July 05, 2026
0
Tags: