बीकानेर (मुकेश रामावत): मुक्ता प्रसाद नगर थाना क्षेत्र में एक गुम हुए चेक के जरिए लाखों की हेराफेरी का मामला सामने आया है। सर्वोदय बस्ती, हीरा पीरा स्कूल के पास रहने वाले असगर हुसैन पुत्र अता हुसैन गौरी की शिकायत पर पुलिस ने धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
शिकायतकर्ता के अनुसार उनका एक चेक गुम हो गया था, जिसकी सूचना उन्होंने पहले ही दे दी थी। आरोप है कि जस्सूसर गेट के बाहर नंदू महाराज की गली निवासी गिराज व्यास पुत्र शिवशंकर व्यास ने उसी चेक संख्या 349072 का इस्तेमाल कर एसबीआई बैंक में 7 लाख 66 हजार रुपये का भुगतान लेने की कोशिश की। असगर हुसैन ने पुलिस को बताया कि चेक गुम होने के बाद भी आरोपी ने बेईमानी से उसका दुरुपयोग कर ठगी करने की कोशिश की। एमपी नगर पुलिस ने आरोपी गिरिराज व्यास के खिलाफ BNS की धारा 336(2), 338, 336(3) और संबंधित प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है। पूरे प्रकरण की जांच एसआई हनुमान सिंह कर रहे हैं।