श्रीडूंगरगढ़/बीकानेर (मुकेश रामावत): मुख्य बाजार स्थित बस स्टैंड पार्किंग का कायाकल्प कर इसे सुंदर रूप दिया गया था। नगर पालिका ने इसकी नीलामी से लगभग 15 लाख की आय भी अर्जित की थी लेकिन अब यह पार्किंग स्थल सब्जी-फल की रेहड़ियों से भर गया है। नियमों के अनुसार यहां केवल वाहनों की पार्किंग होनी थी, रेहड़ी-गाड़े लगाना प्रतिबंधित था। बावजूद इसके पिछले एक महीने से रेहड़ी वाले यहां धड़ल्ले से ठेले लगा रहे हैं। चर्चा है कि उनसे हफ्ता वसूली भी की जा रही है। स्थानीय दुकानदारों और ठेकेदारों ने इस पर आपत्ति जताते हुए कहा कि यह सरकारी आदेशों की अवहेलना है। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर नए आदेश जारी हुए हैं तो सभी के साथ भेदभाव क्यों। इस मामले में वर्तमान ईओ व तहसीलदार श्रीवर्धन शर्मा से संपर्क करने की कोशिश की गई, लेकिन वे न तो कार्यालय में मिले और न ही फोन पर उपलब्ध हो सके।
3/related/default