बीकानेर (मुकेश रामावत): वैचारिक जागरण मंच द्वारा सुजानदेसर स्थित गंगाशहर-भीनासर गोचर क्षेत्र में आयोजित खेजडली उत्सव में टीम आवर फॉर नेशन सहित हजारों नागरिकों ने भाग लेकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम में 11 हजार खेजड़ी पौधों का रोपण किया गया। 363 महिलाओं ने पारंपरिक नगाड़ों की मंगलध्वनि के बीच पौधारोपण कर कार्यक्रम को विशेष गरिमा प्रदान की। 22 अलग-अलग ब्लॉकों में विभिन्न संस्थाओं द्वारा सामूहिक पौधारोपण हुआ। पद्मश्री श्याम सुंदर पालीवाल, पद्मश्री लक्ष्मण सिंह लापोड़िया, पद्मश्री हिम्मतराम भांभू सहित संत समाज और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आयोजकों ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य खेजड़ी वृक्षों का संरक्षण और हरित पर्यावरण को बढ़ावा देना है।
खेजड़ली उत्सव-2026 में 11 हजार खेजड़ी पौधे रोपे, हजारों लोगों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प
By -
July 05, 2026
0
Tags: