भाषणों से नहीं, शिक्षा और भागीदारी से बदलेगा समाज; बैरवा महासभा ने जगाई जिम्मेदारी की अलख

AYUSH ANTIMA
By -
0


निवाई (लालचंद माली): नला रोड स्थित बैरवा छात्रावास में जिला बैरवा महासभा इकाई निवाई के तत्वावधान में अध्यक्ष संजीव निरंकारी की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में समाज के विकास, छात्रावास के सुदृढ़ीकरण और शिक्षा को लेकर गंभीर मंथन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने स्पष्ट कहा कि केवल बैठकों और भाषणों से समाज आगे नहीं बढ़ेगा, बल्कि शिक्षा, सामाजिक जागरूकता और सामूहिक भागीदारी से ही वास्तविक परिवर्तन संभव है। अध्यक्ष संजीव निरंकारी ने कहा कि समाज के विकास में भामाशाहों को बढ़-चढ़कर अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। उन्होंने विशेष रूप से बालिका शिक्षा को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि जब तक बेटियां शिक्षित नहीं होंगी, तब तक समाज का समग्र विकास अधूरा रहेगा। उन्होंने समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए सभी पदाधिकारियों और समाज बंधुओं से सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। महामंत्री ज्ञानचंद टाटावत (सूरज का खेड़ा) ने कहा कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर अपने सुझाव और विचार संगठन तक पहुंचाने चाहिए, ताकि सामूहिक निर्णयों के माध्यम से समाज को नई दिशा दी जा सके। उन्होंने कहा कि समाज का हर व्यक्ति अपनी क्षमता के अनुसार योगदान देगा, तभी संगठन मजबूत होगा और विकास की गति तेज होगी। बैठक में छात्रावास विकास सहित विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर छीतरलाल गंगवाल, रामदयाल बैरवा, नरेंद्रकुमार बैरवा, कालूराम बैरवा, राजाराम ठेकेदार, प्रेमचंद बैरवा, रमेशचंद बैरवा, जगदीश बैरवा, रामजीलाल बैरवा, रामप्रसाद बैरवा, हजारी लाल बैरवा, केसर लाल बैरवा, जंसीलाल बैरवा, रामप्रसाद नागवंश, रामेश्वर प्रसाद बैरवा, पांचूराम बैरवा, मन्नालाल मास्टर, अध्यापक बनवारी लाल, कोषाध्यक्ष कैलाश नारायण, लक्ष्मण बैरवा, पप्पूलाल जेसीबी, पूर्व पार्षद बनवारी लाल बैरवा सहित बड़ी संख्या में समाज के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!