प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पचपदरा कार्यक्रम से वर्चुअली जुड़ेगा झुंझुनूं

AYUSH ANTIMA
By -
0


झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 4 जुलाई को बालोतरा जिले के पचपदरा से राजस्थान रिफाइनरी परियोजना सहित विभिन्न विकास कार्यों एवं परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। इस अवसर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम से प्रदेश के सभी जिला मुख्यालय वर्चुअली जुड़ेंगे। झुंझुनूं जिला स्तरीय कार्यक्रम केशव आदर्श विद्या मंदिर, इंदिरा नगर में आयोजित होगा। जिला स्तरीय कार्यक्रम में जल संसाधन मंत्री सुरेश सिंह रावत मुख्य अतिथि होंगे। कार्यक्रम प्रातः 11 बजे प्रारंभ होगा। इस दौरान प्रधानमंत्री के मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा तथा रोजगार उत्सव के अंतर्गत विभिन्न विभागों के नवचयनित एवं नवनियुक्त 1695 युवाओं को मुख्यमंत्री का बधाई संदेश, स्वागत किट एवं नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।

*तैयारियों को लेकर प्रशासन अलर्ट*

कार्यक्रम की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए जिला कलक्टर डॉ.अरुण गर्ग ने शुक्रवार को कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं समय पर एवं सुव्यवस्थित ढंग से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम को सुरक्षित, गरिमापूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। जिला कलक्टर ने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, प्रवेश एवं निकास व्यवस्था, वीआईपी मूवमेंट, भीड़ नियंत्रण तथा पर्याप्त पुलिस बल एवं महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान पुलिस अधीक्षक कावेंद्र सिंह सागर, उपखंड अधिकारी रामकरण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

*सभी आवश्यक सुविधाओं की रहेगी व्यवस्था*

प्रशासन द्वारा कार्यक्रम स्थल पर पेयजल, बैठक व्यवस्था, स्वच्छता, मोबाइल शौचालय, चिकित्सा सहायता, एम्बुलेंस, अग्निशमन, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, बैकअप जनरेटर, इंटरनेट एवं संचार व्यवस्था सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं।

*इन विभागों के कार्मिकों को मिलेंगे नियुक्ति पत्र*

जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) राजेश मील ने बताया कि रोजगार उत्सव के दौरान 1456 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, माध्यमिक शिक्षा विभाग के 52 व्याख्याता, 30 वरिष्ठ अध्यापक, पंचायती राज विभाग के 34 ग्राम विकास अधिकारी, विद्युत विभाग के 74 टेक्नीशियन तथा विभिन्न विभागों के 49 अन्य कार्मिकों को नियुक्ति पत्र एवं राजस्थान सरकार की ओर से स्वागत किट प्रदान की जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!