झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): महावीर इंटरनेशनल सिंघाना केंद्र द्वारा वीर नागरमल जांगिड़ पूर्व जोन चेयरमैन एवं गवर्निंग काउंसिल सदस्य के आर्थिक सौजन्य से उनकी माता श्री की पुण्य तिथि पर ग्राम तातीजा तहसील खेतड़ी के एक जरूरतमंद परिवार को खाद्य सामग्री भेंट की गई। उपरोक्त परिवार में कोई भी व्यक्ति कमाने वाला नहीं है। यह राशन सामग्री पिछले 7-8 वर्षों से वीर नागरमल जांगिड़ के सौजन्य से भेंट की जा रही है। कार्यक्रम में संस्था चेयरमैन वीर रमेश कुमार जांगिड़, सचिव वीर सुरेश डागर, वीर संदीप जांगिड़, वीर उमेश कुमार जांगिड़, वीर मुकेश शर्मा, चौधरी नानड़ राम एवं काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे ।
3/related/default