झुंझुनूं (राजेन्द्र शर्मा झेरलीवाला): अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, महावीर इंटरनेशनल रानी अहिल्या वीरा केंद्र एवं आशुतोष होम्योपैथिक औषधालय छावनी बाजार के संयुक्त तत्वाधान में स्वर्गीय श्री केदारमल हलवाई की स्मृति में उनके परिवार द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर अग्रवाल कटला झुंझुनूं में संपन्न हुआ। शिविर में 215 रोगियों की जांच कर निःशुल्क दवाइयां उपलब्ध करवाई गई। कार्यक्रम में रमाकांत हलवाई, डॉ.एसएन शुक्ला, श्यामसुंदर जालान, नागरमल जांगिड़, महेश कुमार मुंड, देवेंद्र कुमार गोड़, प्रमोद कुमार शर्मा, कैलाश चंद्र शर्मा, डॉ.मूल सिंह, सहायक प्रमोद कुमार, डॉक्टर्स टीम व काफी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित रहे ।
3/related/default