स्टाम्प वेंडर्सो ने नवनियुक्त तहसीलदार मेहरा का किया स्वागत: माला व साफा पहनाकर जताया अभिनंदन

AYUSH ANTIMA
By -
0


नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): तहसील मुख्यालय पर गुरुवार को समस्त स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन तहसील नारायणपुर द्वारा नव पदस्थापित तहसीलदार कैलाश चंद मेहरा का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर स्टाम्प वेंडर्स एसोसिएशन अध्यक्ष लक्ष्मण ने बताया कि हमें पूर्ण विश्वास है कि मेहरा के नेतृत्व में तहसील कार्यालय में पारदर्शिता, समयबद्धता और आमजन की सुनवाई को नई ऊंचाई मिलेंगी। उपाध्यक्ष सुरेश चंद कुमावत व कोषाध्यक्ष कैलाश गुर्जर ने भी नए तहसीलदार के आगमन पर खुशी जताते हुए हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।इस अवसर पर स्टाम्प वेंडर अजय सैनी, सुभाष सैनी, गुलाब प्रजापत, महेन्द्र प्रजापत, धर्मेन्द्र यादव, रणजीत यादव, दिनेश कुमार शर्मा, हाताराम सैनी, प्योराम बलाई, कमलेश गुर्जर सहित समाजसेवी दीनदयाल सैनी, आजीम सैनी, दिनेश टेलर व अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!