नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): स्थानीय राजकीय कन्या महाविद्यालय नारायणपुर में सत्र 2026-27 के लिए बी.ए. पार्ट प्रथम सेमेस्टर में अतिरिक्त वर्ग का आवंटन किया गया है। इससे प्रवेशित सीटों की संख्या 200 से बढ़कर 300 हो गई है।महाविद्यालय के प्राचार्य एवं नोडल प्रवेश प्रभारी डाॅ.राकेश कुमार शर्मा ने बताया कि आयुक्तालय काॅलेज शिक्षा राज के आवंटन को स्वीकृति प्रदान कर दी गई है।उन्होंने बताया कि सत्र 2026-27 के लिए महाविद्यालय में कला वर्ग की 200 सीटों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए थे लेकिन महाविद्यालय में 260 से अधिक छात्राओं ने फीस जमा करवा दी थी। इसके बाद आयुक्तालय से एक अतिरिक्त वर्ग के आवंटन की मांग की गई थी।आयुक्तालय द्वारा बालिका शिक्षा की महत्ता को ध्यान में रखते हुए 100 सीटों के एक अतिरिक्त वर्ग की स्वीकृति 15 जुलाई 2026 को दी गई। अब महाविद्यालय में 300 सीटों पर छात्राओं को प्रवेश दिया जा सकेगा।प्राचार्य डाॅ. शर्मा ने बताया कि यदि सीटें रिक्त रहती हैं तो 17 जुलाई से 30 जुलाई के मध्य ऑफलाइन प्रवेश प्रक्रिया प्रारम्भ कर सभी इच्छुक छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय में बी.ए. पार्ट प्रथम सेमेस्टर की कक्षाएं नियमित रूप से संचालित हैं। सभी छात्राएं महाविद्यालय में उपस्थित होकर कक्षाएं लेना सुनिश्चित करें।
3/related/default