23 जुलाई तक राजधारा ऐप के माध्यम से भरना अनिवार्य

AYUSH ANTIMA
By -
0



नारायणपुर (प्रदीप जांगिड़): सचिव, सलाहकार राजस्थान राज्य अन्य पिछड़ा वर्ग (राजनैतिक प्रतिनिधित्व) आयोग, जयपुर के दिशा-निर्देशों के अनुसार नगर पालिका नारायणपुर क्षेत्र में राजधारा मोबाइल ऐप के माध्यम से ओबीसी सर्वे कार्य शुरू कर दिया गया है। यह कार्य 23 जुलाई 2026 तक अनिवार्य रूप से किया जाना है।सर्वे कार्य में लगे सुपरवाइजर एवं प्रगणक घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं। नारायणपुर नगर पालिका के प्रगणक राजकुमार मीणा और डॉ.भीम सिंह जाट ने बताया कि सर्वे के दौरान परिवार के मुखिया एवं सदस्यों से मुखिया से संबंध, आयु, लिंग, जाति, शैक्षणिक योग्यता, आजीविका, बीपीएल,एपीएल, खाद्य सुरक्षा, राजनैतिक पद आदि जानकारियों का संकलन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सर्वे के दौरान किसी भी प्रकार का कोई दस्तावेज नहीं लिया जा रहा है। केवल जानकारी मोबाइल ऐप पर दर्ज की जा रही है। इस अवसर पर ग्रामीण किशन लाल, रोहिताश, हेतराम, निलेश, अशोक, सोनू, शांति, राजेंद्र, बादामी, सुरजी, सुमन सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!