दिव्यांग बच्चों को मिला बारिश का उपहार- लियो क्लब में किए छाते वितरित

AYUSH ANTIMA
By -
0


बहरोड़: मंथन फ़ाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा संचालित दिव्यांग बच्चों के निःशुल्क विद्यालय मंथन स्पेशल स्कूल में गुरुवार को लियो क्लब द्वारा सेवा प्रकल्प कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंथन सचिव डॉ.सविता गोस्वामी ने बताया कि लियो क्लब के पूर्व अध्यक्ष विनय गुप्ता व उनकी धर्मपत्नी नेहा गुप्ता को कन्या रत्न की प्राप्ति होने होने पर लियो क्लब की प्रेरणा से उनके द्वारा विद्यालय के तीस विशेष बच्चों को बारिश से बचाव हेतु छाते वितरित किए गए। मंथन बहरोड़ इकाई अध्यक्ष अमित कुमार यादव द्वारा क्लब के सभी सदस्यों का अंग वस्त्र ओढ़ाकर सम्मान व आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम के दौरान लियो क्लब अध्यक्ष चिराग़ अग्रवाल, सचिव शुभम् अग्रवाल, कोषाध्यक्ष रोहित अग्रवाल, टिंकू अग्रवाल, आयुष अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, शिवम् अग्रवाल, मंथन से मनोज यादव, अंकित सेन, शालिनी शर्मा, पायल, अमित कुमार, चेष्टा, मानस गर्ग सहित बच्चें व अभिभावक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!