बीकानेर (मुकेश रामावत): कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को महाराजा गंगासिंह विश्वविद्यालय में देशभक्ति और पर्यावरण संरक्षण का अनूठा संगम देखने को मिला। राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे की प्रेरणा से विश्वविद्यालय की अमृत वाटिका में विशेष पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने किया। इस दौरान विश्वविद्यालय परिवार ने शहीदों को नमन करते हुए हरियाली का संदेश भी दिया। इस अवसर पर कुलसचिव यशपाल आहूजा, वित्त नियंत्रक देवेन्द्र सिंह राठौड़, प्रो.अनिल कुमार छंगाणी, सम्पदा अधिकारी कुलदीप जैन, योग विभाग के हितेन्द्र मारू, एनसीसी प्रभारी उमेश शर्मा और एनएसएस प्रभारी प्रभुदयाल चारण सहित अधिकारी, शिक्षक, कर्मचारी मौजूद रहे। एनसी कैडेट्स और एनएस स्वयंसेवकों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए। वक्ताओं ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हमारे वीर जवानों के साहस और सर्वोच्च बलिदान का प्रतीक है। शहीदों की स्मृति में लगाया गया हर पौधा न केवल राष्ट्र के प्रति सम्मान है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित भविष्य का संकल्प भी है। कार्यक्रम में सभी उपस्थित लोगों ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। कुलगुरु ने कहा कि विश्वविद्यालय परिसर को हरित और पर्यावरण अनुकूल बनाने के लिए इस तरह के जनभागीदारी अभियान लगातार चलाए जाएंगे। समापन पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी प्रतिभागियों का आभार जताया और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन बनाने की प्रतिबद्धता दोहराई।
एमजीएसयू में कारगिल विजय दिवस पर "हरित श्रद्धांजलि": अमृत वाटिका में लगे पौधे, शहीदों की स्मृति को समर्पित
By -
July 26, 2026
0
Tags: