बीकानेर (मुकेश रामावत): गंगाशहर थाना पुलिस ने ऑपरेशन नीलकंठ के तहत नशे के खिलाफ बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने 30 ग्राम एमडी सहित एक तस्कर को गिरफ्तार कर उसके 12 सदस्यीय संगठित गिरोह का खुलासा किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चोपड़ा बाड़ी निवासी आनंद सोनी के रूप में हुई है। गंगाशहर सीओ आरपीएस हिमांशु शर्मा ने बताया कि पूछताछ में सामने आया कि आनंद सोनी सिर्फ रिटेलिंग ही नहीं करता था, बल्कि अन्य तस्करों को भी एमडी की सप्लाई देता था। नामजद किए गए 12 आरोपियों में आनंद के ऊपर और नीचे की पूरी चेन शामिल है। यह एक संगठित ड्रग्स नेटवर्क के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने मामले में सभी 12 जनों को मुकदमे में नामजद कर लिया है। यह कार्रवाई एसपी मृदुल कच्छावा द्वारा चलाए जा रहे "ऑपरेशन नीलकंठ" के तहत की गई। सीओ हिमांशु शर्मा के सुपरविजन और थानाधिकारी परमेश्वर सुथार के नेतृत्व में सब इंस्पेक्टर हेतराम और उनकी टीम ने दबिश देकर आरोपी को पकड़ा। फिलहाल मामले की आगे की जांच नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई करेंगे। पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए भी दबिशें दी जा रही हैं।
गंगाशहर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 ग्राम एमडी के साथ तस्कर गिरफ्तार, 12 सदस्यीय गिरोह का पर्दाफाश
By -
July 26, 2026
0
Tags: