बीकानेर (मुकेश रामावत): गुरु पूर्णिमा के अवसर पर नत्थूसर बास स्थित श्री नवलेश्वर मठ सिद्धपीठ में धार्मिक उल्लास देखने को मिलेगा। महंत योगी शिवसत्यानाथ जी महाराज के सान्निध्य में बुधवार को यहां गुरु वंदना, पूजा और आध्यात्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सुबह 6:15 बजे से संतों की समाधियों पर वैदिक मंत्रों के साथ पूजा-अर्चना शुरू होगी। इसके बाद गुरु चरण पूजन और आरती होगी। मुख्य आकर्षण सुबह 11:15 बजे 'श्री गुरु कृपा पद्य प्रकाश' ग्रंथ का लोकार्पण रहेगा। 11:30 बजे से श्रद्धालु गुरु पूजन और चरण वंदन कर सकेंगे। दिनभर भजन, सत्संग और प्रवचन का क्रम चलेगा। महंत ने कहा कि गुरु पूर्णिमा गुरु के प्रति श्रद्धा का पर्व है। इस दिन सभी श्रद्धालुओं के लिए भोजन प्रसाद की व्यवस्था भी की गई है।
गुरु पूर्णिमा पर नत्थूसर बास में भक्ति का संगम: नवलेश्वर मठ में ग्रंथ लोकार्पण और विशेष पूजा
By -
July 26, 2026
0
Tags: