श्रीडूंगरगढ/बीकानेर (मुकेश रामावत): जैन श्वेतांबर तेरापंथ धर्मसंघ के संस्थापक आचार्यश्री भिक्षु का 301वां जन्मोत्सव रविवार को तेरापंथ सेवा केंद्र, मालू भवन में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम साध्वी श्री लक्ष्यप्रभाजी के सान्निध्य में सम्पन्न हुआ। प्रातः मंगल जुलूस के साथ पहुंचे 400 से अधिक श्रद्धालुओं ने सामूहिक सामायिक कर विश्व शांति और सद्भाव की प्रार्थना की। साध्वी लक्ष्यप्रभा जी ने मंत्र और भजनों के जरिए आचार्य भिक्षु के त्याग, तप और अनुशासन को याद किया। तेरापंथ सभा, युवक परिषद, महिला मंडल, किशोर-कन्या मंडल और ज्ञानशाला के सदस्यों ने गीतिका प्रस्तुत कर भक्ति अर्पित की। इस मौके पर "सम्म्यक दर्शन कार्यशाला" के बैनर का विमोचन भी हुआ। 300 माला जप अभियान में सवा करोड़ से अधिक मंत्र जप किए गए। विजेताओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में तेरापंथी सभा अध्यक्ष सुशीला पुगलिया, युवक परिषद अध्यक्ष विक्रम मालू सहित कई पदाधिकारी और बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।
आचार्य भिक्षु का 301वां जन्मदिवस धूमधाम से मनाया: सामूहिक साधना और गीतिका से दी श्रद्धांजलि
By -
July 26, 2026
0
Tags: