बीकानेर (मुकेश रामावत): बीकानेर प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन का चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। इसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह डॉ.अरविंद व्यास, डॉ.राजेंद्र पाल सोलंकी, डॉ.पीके सरीन और डॉ.हरमीत सिंह की उपस्थिति में हुआ। नवनियुक्त चेयरपर्सन डॉ.गुरजीत कौर ने कहा कि संगठन की पहली प्राथमिकता डॉक्टरों के अधिकारों की रक्षा और उन्हें सुरक्षित कार्यस्थल उपलब्ध कराना है। हम सुनिश्चित करेंगे कि चिकित्सकों को समाज में उचित सम्मान और सुरक्षा मिले। महासचिव डॉ.सिद्धार्थ असवाल ने बताया कि एसोसिएशन का मकसद सभी निजी चिकित्सकों को एक मंच पर लाकर स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार करना है। मरीज सेवा और चिकित्सा नैतिकता को बढ़ावा देना भी हमारा उद्देश्य रहेगा। वित्त अधिकारी डॉ.अंशुल गुप्ता ने आर्थिक पारदर्शिता और कल्याणकारी योजनाओं को मजबूत करने पर जोर दिया।
बीकानेर प्राइवेट डॉक्टर एसोसिएशन की नई टीम सर्वसम्मति से चुनी, डॉ.गुरजीत कौर बनीं चेयरपर्सन
By -
July 26, 2026
0
Tags: