मिशन जागृति" के तहत मानसरोवर में नशा मुक्ति अभियान का आगाज: क्षेत्रवासियों ने लिया नशे के खिलाफ एकजुट होने का संकल्प

AYUSH ANTIMA
By -
0

जयपुर: समाज को नशे की गिरफ्त से मुक्त करने के लिए डीसीपी दक्षिण द्वारा चलाए जा रहे "मिशन जागृति" के तहत मानसरोवर स्थित पत्रकार कॉलोनी थाना पर नशा मुक्ति जागृति अभियान की बैठक आयोजित की गई। बैठक में डीसीपी दक्षिण राजर्षी राज, ए.डीसीपी दक्षिण ललित कुमार एवं एसीपी मानसरोवर हेमेंद्र शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। पुलिस अधिकारियों ने नशे के दुष्प्रभाव और युवाओं को इससे बचाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की। इस अवसर पर जिला सीएलजी सदस्य अजय शुक्ला, थाने के सीएलजी सदस्य डॉ.भरत चौधरी, लव शर्मा, धीरज मिश्रा सहित अन्य सदस्य, क्षेत्र के गणमान्य नागरिक, बड़ी संख्या में महिलाएं और विद्यार्थी मौजूद रहे। बैठक में सभी ने एक स्वर में यह संकल्प लिया कि क्षेत्रवासी नशे के खिलाफ पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करेंगे। साथ ही यदि कहीं भी असामाजिक तत्वों द्वारा नशा किया या बेचा जा रहा हो तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को देकर कानूनी कार्यवाही कराई जाएगी और ऐसे तत्वों का सामाजिक विरोध भी किया जाएगा। डीसीपी दक्षिण राजर्षी राज ने कहा कि "नशा मुक्त समाज ही स्वस्थ और सुरक्षित समाज की नींव है। पुलिस और जनता मिलकर ही इस अभियान को सफल बना सकती है। कार्यक्रम का मंच संचालन नारायण विहार थानाधिकारी गुंजन सोनी द्वारा किया गया। वहीं मानसरोवर थानाधिकारी लखन खटाना ने नशे के विरुद्ध आमजन को प्रेरक उद्बोधन दिया। इस दौरान पत्रकार कॉलोनी थानाधिकारी मदन कड़वासरा एवं उनकी टीम द्वारा सैकड़ों लोगों के बैठने और जलपान की समुचित व्यवस्था करवाई गई। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे को जड़ से खत्म करने और युवाओं को जागरूक करने का संकल्प दोहराया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Check Now
Ok, Go it!