निवाई (लालचंद माली): मुंबई में क्लोदिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित मुंबई गारमेंट फेयर में निवाई के रामाज कुर्तीज एंड रिसॉर्ट, गुंसी ने अपने आकर्षक फेस्टिव कलेक्शन से सभी का ध्यान आकर्षित किया। प्रदर्शनी के दौरान बॉलीवुड अभिनेत्री जरीन खान ने रामाज के स्टॉल का दौरा किया, जहां कंपनी निदेशक मोहित टेलर ने उन्हें विशेष डिजाइनर कुर्ती भेंट कर गर्मजोशी से स्वागत किया। रामाज के नवीनतम कलेक्शन को देखकर जरीन खान ने डिजाइनों, उत्कृष्ट गुणवत्ता और आकर्षक रंग-संयोजन की खुलकर सराहना की। उन्होंने फेस्टिव रेंज को आधुनिक फैशन और पारंपरिक सौंदर्य का बेहतरीन संगम बताया। इस अवसर पर कंपनी निदेशक मोहित टेलर ने सफल आयोजन के लिए सीएमएआई के पदाधिकारियों एवं आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ऐसे राष्ट्रीय स्तर के आयोजन भारतीय परिधान उद्योग को नई पहचान और बेहतर व्यापारिक अवसर प्रदान करते हैं। प्रदर्शनी में रामाज कुर्तीज की फेस्टिवल रेंज, विशेषकर लहरिया कलेक्शन, देशभर से आए व्यापारियों के आकर्षण का केंद्र बना रहा। विभिन्न राज्यों से पहुंचे खरीदारों ने कलेक्शन की बेहतरीन डिजाइन, रंग-संयोजन और उच्च गुणवत्ता की सराहना करते हुए इसे आगामी फेस्टिव सीजन के लिए शानदार विकल्प बताया। राष्ट्रीय स्तर के इस प्रतिष्ठित मंच पर रामाज कुर्तीज की प्रभावशाली मौजूदगी ने न केवल निवाई, बल्कि पूरे टोंक जिले का नाम भी फैशन जगत में गौरवान्वित किया।
मुंबई गारमेंट फेयर में छाया निवाई का 'रामाज' ब्रांड, अभिनेत्री जरीन खान ने की डिजाइनों की जमकर सराहना
By -
July 14, 2026
0
Tags: